Top News

बरही में तीन मंजिला इमारत में भीषण आग, एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत

बरही में तीन मंजिला इमारत में भीषण आग, एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत


Six people killed in a massive fire at a three-story building; grief descends following a harrowing incident on the night of Diwali.


दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, 77 वर्षीय बुजुर्ग से लेकर छह साल की मासूम बच्ची तक की गई जान

See Video :



बरही। दीपावली की खुशियों के बीच बरही नगर में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। बरही थाना क्षेत्र के बरही नगर में स्थित एक तीन मंजिला इमारत में देर रात करीब 12 बजे भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 77 वर्षीय बुजुर्ग से लेकर महज छह साल की मासूम बच्ची तक शामिल है।
जानकारी के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते उसने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। दमकल वाहन, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने और परिवार के सदस्यों को बाहर निकालने के लिए रातभर प्रयास जारी रहे।
बताया जा रहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह तक चला। जब इमारत के अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद से दीवार तोड़ी गई और परिवार के छह सदस्यों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी जान जा चुकी थी।
इस हादसे के दौरान रितेश अग्रवाल और उनकी भाभी ने किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं, बरही नगर के निवासी रातभर आग बुझाने और राहत कार्य में जुटे रहे।
इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। जिस दीपावली पर घरों में खुशियां और रोशनी होनी थी, वहां एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से मातम छा गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
घटनास्थल पर दमकल वाहन, पुलिस बल और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने