बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदुए की मौत,आपसी संघर्ष में मौत का दावा।
Leopard dies in Bandhavgarh Tiger Reserve, claim of death due to mutual conflict.
उमरिया जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदुए की मौत की खबर है घटना धमोखर बफर परिक्षेत्र के रायपुर बीट अंतर्गत झरिया हार के जंगल की है जहां नियमित गश्ती दल को बुधवार की शाम तेंदुए का शव मिला है,जिसकी सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सील कर दिया गया।गुरुवार की सुबह पार्क की फॉरेंसिक एवं डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और जिसके बाद घटना स्थल का निरीक्षण कर मृत तेंदुए का पोस्ट मार्टम कराया गया,प्रबंधन के मुताबिक तेंदुए की मौत आपसी संघर्ष से होने की संभावना है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें