मध्यप्रदेश बजट 2026 को लेकर जिला भाजपा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस,बांधवगढ़ विधायक ने गिनाई उपलब्धियां।
District BJP held a press conference regarding Madhya Pradesh Budget 2026, Bandhavgarh MLA enumerated the achievements.
See video :
उमरिया।जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश बजट 2026 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमे बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह ने बजट की उपलब्धियों को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित किया,इस मौके पर पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मिथलेश मिश्रा,धनुषधारी सिंह,राधेलाल कोल,सुमित गौतम,अमित सिंह एवं मीडिया प्रभारी कौशल विश्वकर्मा मौजूद रहे।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधायक शिवनारायण सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में जो बजट पेश किया है उसने प्रदेश की उन्नति और आने वाले से में विकसित मध्यप्रदेश की झलक दिखाई दे रही है,गरीब कल्याण,महिला शसक्तीकरण,शिक्षा,मेडिकल फैसिलिटीज,औद्योगिक निवेश सहित अंतिम छोर पर बैठे सर्वहारा वर्ग के हितों का पूरा ध्यान बजट में रखा गया है,विधायक ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इस वर्ष 4फीसदी अधिक की राशि का बजट पेश किया गया है आगामी सिंहस्थ महाकुंभ के लिए प्रदेश सरकार ने 3060 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है,पर्यटन क्षेत्र में 566 करोड़ रूपये के निवेश,देश के महान वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से प्रवेश द्वार खोले जाने का निर्णय लिया गया है
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें