Top News

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तीन दिवसीय गिद्ध गणना पूर्ण,टाइगर रिजर्व में मिले 276 गिद्ध।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तीन दिवसीय गिद्ध गणना पूर्ण,टाइगर रिजर्व में मिले 276 गिद्ध।


Three-day vulture census completed in Bandhavgarh Tiger Reserve, 276 vultures found in the tiger reserve.

देखें वीडियो:



बाँधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में तीन दिवसीय गिद्ध गणना का तीसरा एवं आखिरी दिन पूरा हुआ और इसी के साथ 3 दिवसीय गिद्ध गणना सफलतापूर्वक पूर्ण हुई टाइगर रिजर्व में गिद्ध गणना 2026 में कुल 276 गिद्ध पाए गए हैं।
यह गणना 20.02.26 से 22.02.26 तक बाँधवगढ़ सहित पूरे प्रदेश में की गई है,यह गणना कार्य बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के 4 उप वनमंडलों के 9 परिक्षेत्रों की 139 बीटों में किया गया। इसमें लगभग 400 से अधिक फील्ड स्टाफ ने हिस्सा लिया और करीब 60 अधिकारियों/वरिष्ठ वनकर्मियों ने मौके पर रहकर निगरानी की,इस बार गिद्धों की गणना निर्धारित प्रपत्रों के साथ साथ मोबाइल ऐप Epicollect5 के माध्यम से भी की गई, जिससे जानकारी सीधे और तुरंत दर्ज हो सकी एवं मुख्यालय द्वारा रियल टाइम मॉनिटरिंग एवं विश्लेषण किया जा सका,इस बार की गणना में बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में राज गिद्ध, देसी गिद्ध, इजिप्शियन गिद्ध और सफेद पीठ गिद्ध देखे गए जिनकी संख्या क्रमशः 17, 237,14 और 8 रही। इस प्रकार बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कुल गिद्ध संख्या 276 रही,बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के विभिन्न परिक्षेत्रों में 38 स्थल पर उपरोक्त 4 प्रजाति के गिद्ध देखे गए।
गणना करते समय नियमानुसार केवल उन्हीं गिद्धों को गिना गया जो बैठे पाए गए अर्थात उड़ते हुए गिद्धों को गिनती में नहीं लिया गया।
4 प्रजातियों के गिद्धों की उपस्थिति बाँधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के स्वस्थ पारिस्थितिकीय तंत्र एवं जैव विविधता की द्योतक है और थलचर वन्यजीवों के साथ साथ नभचर वन्यजीवों के संरक्षण एवं संवर्धन में बाँधवगढ़ के अग्रणी होने की परिचायक है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)


Post a Comment

और नया पुराने