दो जिंदा पैंगोलिन सहित दुर्लभ वन्य जीवों की तस्करी में शामिल छह आरोपी गिरफ्तार,दक्षिण वनमंडल शहडोल की कार्यवाही,कटनी में गिरफ्तार हुए आरोपी।
Six accused involved in smuggling of rare wild animals including two live pangolins arrested, action taken by South Forest Division Shahdol, accused arrested in Katni.
कटनी।वन्यप्राणियों की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ दक्षिण वनमंडल शहडोल ने कटनी और दमोह में बड़ी कार्रवाई की है। इस ऑपरेशन में कटनी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए तस्करों के पास से दो जिंदा पैंगोलिन बरामद हुए हैं, जिन्हें तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।
दमोह-कटनी बॉर्डर पर पहली गिरफ्तारी
जैतपुर (शहडोल) में 27 अक्टूबर 2025 को दर्ज हुए एक पुराने मामले की जांच करते हुए वन विभाग की टीम दमोह पहुँची। वहाँ सागौनी-कुश्मी मार्ग पर घेराबंदी कर प्रेमलाल राय (53 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। प्रेमलाल मूल रूप से कटनी जिले के बहोरीबंद (गाड़ा) का निवासी है। उसके पास से एक जीवित पैंगोलिन मिला है।
बड़वारा के पास घेराबंदी: बाइक से भाग रहे तस्करों को दबोचा
प्रेमलाल से मिली जानकारी के आधार पर वन विभाग ने कटनी-शहडोल मार्ग पर बड़वारा के पास दबिश दी। यहाँ 5 व्यक्ति एक बोरे में जिंदा पैंगोलिन लेकर ग्राहक का इंतज़ार कर रहे थे।
फिल्मी स्टाइल में पीछा: वन अमले को देखते ही आरोपी बाइक से भागने लगे, जिन्हें वन विभाग के स्टाफ ने पीछा कर धर दबोचा।
पकड़े गए कटनी जिले के आरोपी में मुन्ना सिंह,उम्र 65 वर्ष जगतपुर उमरिया,मोहन सिंह उम्र 60 वर्ष जगतपुर उमरिया, शिवप्रसाद विश्वकर्मा उम्र 53 वर्ष कांटी,कटनी साबिर खान 48 वर्ष लमतरा फाटक कटनी,जयलाल केवट उम्र 67 वर्ष खेतौली,बरही (कटनी) शामिल हैं।
कड़ियों जोड़ने में जुटा वन विभाग
पकड़े गए सभी आरोपियों के तार तीन माह पूर्व शहडोल के जैतपुर में दर्ज तस्करी के मामले से जुड़े हुए हैं। पूछताछ में बड़े खुलासे की उम्मीद है कि कटनी के इन तस्करों का नेटवर्क और कहाँ-कहाँ फैला है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें