Top News

मुख्य सचिव का बढ़ा कार्यकाल, एक्सटेंशन पाने वाले 7वें आईएएस अनुराग जैन

मुख्य सचिव का बढ़ा कार्यकाल,एक्सटेंशन पाने वाले 7वें आईएएस अनुराग जैन




रिटायरमेंट से तीन दिन पहले मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक साल का एक्सटेंशन (सेवावृद्धि) मिल गया। वे प्रदेश के पहले मुख्य सचिव हैं जिन्हें सीधे एक साल की सेवावृद्धि मिली है। इससे पहले पूर्व मुख्य सचिवों को एक बार में 6-6 महीने का एक्सटेंशन ही मिलता रहा है। अब जैन का कार्यकाल अगस्त 2026 तक रहेगा।


भोपाल। रिटायरमेंट से तीन दिन पहले मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक साल का एक्सटेंशन (सेवावृद्धि) मिल गया। वे प्रदेश के पहले मुख्य सचिव हैं जिन्हें सीधे एक साल की सेवावृद्धि मिली है। इससे पहले पूर्व मुख्य सचिवों को एक बार में 6-6 महीने का एक्सटेंशन ही मिलता रहा है। अब जैन का कार्यकाल अगस्त 2026 तक रहेगा। दरअसल, मध्यप्रदेश में मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक साल का सेवा विस्तार मिल गया है। देर रात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर उनको बधाई देते हुए जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने लिखा-मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव अनुराग जैन को कार्यकाल के एक वर्ष बढ़ाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, नवाचारों और सतत प्रयासों से प्रदेश की विकास यात्रा निरंतर नए प्रतिमान स्थापित करे, मेरी मंगलकामनाएं। मुख्य सचिव अनुराग जैन 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले थे। अब एक वर्ष के सेवा विस्तार से अनुराग जैन अगस्त 2026 तक पद पर बने रहेंगे। जैन प्रदेश के सातवें सीएस होंगे, जिनको सेवा विस्तार दिया गया है। उनको रिटायरमेंट के तीन दिन पहले एक साल का सेवा विस्तार दिया गया।

(ब्यूरो रिपोर्ट)



Post a Comment

और नया पुराने