Top News

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय उमरिया में किया पौधारोपण*



उमरिया- विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य पर शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय उमरिया के प्राचार्य डॉ.सी.वी सोंधिया के मार्गदर्शन पर उमरिया पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया की उपस्थिति में महाविद्यालय के गांधी वाटिका परिसर में पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया।

पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया ने कहा किविश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाने के पीछे के मुख्य उद्देश्य ना केवल जानवरों और पेड़ पौधे की रक्षा करना है, बल्कि हमारी प्राकृतिक वातावरण को बचाना भी है ।

प्रोफेसर डॉ एम एन स्वामी ने कहा कि वर्तमान परीपेक्ष्य में विभिन्न प्रजाति के जीव जंतु, प्राकृतिक स्रोत और वनस्पति विलुप्त हो रहे हैं।बढ़ती जनसंख्या, बढ़ता प्रदूषण, नष्ट होता पर्यावरण, प्रकृति और पर्यावरण का दोहन कई कारण हैं, जिनकी वजह से धरती पर जीवन का खतरा उत्पन्न हो रहा है और प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं।वही राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी अरविंद सिंह बरकड़े ने घरों और सार्वजनिक जगहों पर पेड़ लगाने की अपील की एवं उपहार स्वरूप पौधा देने की परंपरा शुरू करने की बात कही।

      युवा हिमांशू तिवारी ने सभी को प्रकृति संरक्षण की शपथ लेने का आग्रह करते हुए बताया कि पृथ्वी और प्रकृति हमारी मां हैं, जो सदैव हमारे अस्तित्व का संरक्षण करती हैं। हमे भी अपने अस्तित्व के लिए इनके संरक्षण तथा संवर्धन का भागीरथ प्रयास करना चाहिये।उन्होनें कहा कि यह दिवस हमे आत्म निरीक्षण का अवसर देता है कि हम किस प्रकार प्रकृति का दोहन कर रहे हैं और उसके संरक्षण के लिए क्या-क्या कदम उठाये जा सकते हैं। भावी पीढियों के हित के लिए हमे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और प्रबंधन सुनिश्चित करना होगा।

         इस दौरान महाविद्यालय से छात्र हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,सरिता तिवारी,ऋषभ त्रिपाठी, नयन तिवारी,दुष्यंत कुमार, शक्ति सिंह एवं सभी छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

(ब्यौरों रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने