अतिक्रमण हटाने गए वनकर्मियों पर ग्रामीणो ने शब्बल से किया हमला,दो घायल, आरोपियों पर अपराध दर्ज।
Villagers attacked forest department personnel with crowbars while they were removing encroachments; two were injured, and a case has been registered against the accused.
उमरिया में अतिक्रमण हटाने गए वन रक्षकों पर ग्रामीणो ने शब्बल से किया हमला, दो वन कर्मी घायल,चँदिया थाना क्षेत्र के नरवार गाँव का मामला,पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध किया मामला दर्ज।
बड़ी ख़बर उमरिया जिले से हैँ जहाँ वन भूमि से अतिक्रमण हटाने गए वन कर्मियों के ऊपर ग्रामीणो ने हमला कर दिया हैँ, हमले में वन कर्मियों के घायल होने के साथ साथ ग्रामीणो ने उनकी बाइक भी तोड़ डाली हैँ पूरा मामला चँदिया वन परिक्षेत्र के ग्राम नरवार का हैँ जहाँ अतिक्रमण की शिकायत पर वन कर्मी सतेंद्र प्रजापति, विमलेश गुप्ता, संतोष राय कार्यवाही करने गए थे लेकिन वन कर्मियों को देख अतिक्रमण कर रहे ग्रामीणो ने उन पर लाठी डंडे और शब्बल से हमला कर दिया आरोपियों ने वन कर्मियों की बाइक भी तोड़ डाली,पीड़ित वन कर्मियों की शिकायत पर चँदिया थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 199/26 धारा 132,296A, 115(2),351(3),3(5) दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैँ।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें