सड़क हादसे में महिला की मौत,बाइक से टकराया अज्ञात वाहन,
Woman dies in road accident, unknown vehicle collides with bike
सिर में गंभीर चोट के कारण अत्यधिक रक्तश्राव होने से महिला की हुई मौत पाली थाना क्षेत्र के NH-43 में मुदरिया गाँव का मामला।
उमरिया। जिलेके पाली थाना क्षेत्र के NH-43 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है मुदरिया गांव के पास बाइक के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से वाहन अनियंत्रित हुआ और बाइक से गिरने पर महिला फूलमती कोल (42) के सिर में गंभीर चोट लगी जिसके बाद अधिक खून बहने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के समय महिला अपने बेटे के साथ शहडोल की ओर जा रही थी,सूचना पर एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पाली स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,,उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र के मुंदरिया गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 की है पूरी घटना है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें