बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में मिला बाघ का कंकाल,मौत के कारणों की जाँच जारी।
Tiger skeleton found in Bandhavgarh Tiger Reserve; investigation into the cause of death is underway.
See video :
उमरिया जिले के विश्वाप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में बाघ का कंकाल मिला हैँ घटना टाइगर रिज़र्व के परिक्षेत्र ताला अंतर्गत मझखेता बीट की है जहाँ गश्ती दल को मांसाहारी वन्यप्राणी के कंकाल मिलने की सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद पार्क के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पंहुचे और जाँच शुरू की गई हैँ,क्षेत्र संचालक टाइगर रिसर्व ने बताया हैँ की डॉग स्क्वाड द्वारा सर्च कराया गया और मेटल डिटेक्टर से भी कंकाल की जांच की गई,वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा निरीक्षण उपरांत प्रथम दृष्टया बाघ का कंकाल होने की संभावना व्यक्त की गई।
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानक प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी, BTR तथा सहायक पशु चिकित्सा शल्यज्ञ, ताला द्वारा कंकाल का विधिवत परीक्षण किया गया तथा प्रजाति एवं लिंग की पुष्टि हेतु आवश्यक सैंपल एकत्र कर दस्तावेजीकरण एवं साक्ष्य संकलन उपरांत कंकाल को अग्नि में दहन कर विनष्टीकरण की कार्यवाही संपन्न की गई।
सम्पूर्ण प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं प्रोटोकॉल के अनुसार विधिसम्मत तरीके से सम्पन्न की गई।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें