फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की पहले दिन की कार्यवाही में पकड़ी गई अवैध शराब,
अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक ने गठित की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम।
Illicit liquor seized during the Flying Squad team's operations on the first day; The Superintendent of Police constituted the Flying Squad team to curb illegal activities.
उमरिया।अवैध गतिविधियों की प्राप्त शिकायतो के निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक उमरिया विजय भागवानी द्वारा फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (FST) का गठन किया गया है,गठित टीम द्वारा पहले ही दिन थाना पाली अंतर्गत 02 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 04 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसायकिल जप्त कर,आरोपियों के विरूद्ध थाना पाली में 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया गया है,कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कि 02 व्यक्ति एक मोटरसायकिल से अंग्रेजी शराब एवं वीयर बिक्री करने हेतु मंगठार तरफ ले जा रहे है, सूचना पर कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम द्वारा न्यायालय के आगे मंगठार रोड पर 02 व्यक्ति जो मोटरसायकिल पर बीच में सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी रखे हुये थे, उन्हे रोककर पूछताछ की गई एवं बीच में रखी बोरी को चेक किया गया,बोरी में 04 खाकी रंग की पेटी मिली जिसमें वीयर एवं अंग्रेजी शराब होना पाया गया,उक्त शराब के संबंध में आरोपियों के पास कोई दस्तावेज न होने पर आरोपी कैलाश प्रधान निवासी वार्ड क्र. 01 धौरई मोह. पाली एवं संजय पटेल निवासी वार्ड क्र. 02 धौरई मोह. पाली के कब्जे से 24 नग वीयर, 24 नग अंग्रेजी शराब बोतल कुल अवैध शराब 33.60 लीटर एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसायकिल जप्त की जाकर आरोपियों के विरूद्ध 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक उमरिया के निर्देशन में गठित टीम प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुये अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगायेगी, टीम की कार्यवाही की मॉनीटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक उमरिया द्वारा की जायेगी जिससे कार्यवाही में पारदर्शिता रहेगी, साथ ही पुलिस अधीक्षक की मंशानुसार अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें