घटिया सड़क निर्माण के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन,नौरोजाबाद में जिला कांग्रेस ने निकाली रैली किया प्रदर्शन।
Congress stages a protest against substandard road construction. The District Congress held a rally and staged a protest in Naurozabad.
उमरिया। जिले के नौरोजाबाद नगर पंचायत अंतर्गत पानी टंकी चौराहा से इंद्रा पार्क तक निर्माणधीन सड़क में नियमो कि अनदेखी और गुणवत्ता विहीन निर्माण को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को नगर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हल्ला बोल रैली निकाल कर प्रदर्शन किया और नगर पंचायत कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया है कांग्रेस का आरोप है कि लगभग चार करोड़ रूपये कि लागत से बनने वाली इस दो किमी कि सड़क में टेंडर प्रक्रिया और नियमो कि जमकर अनदेखी कि जा रही है गुणवत्ता विहीन सामग्री का गैर आनुपातिक मिश्रण कर घटिया रोड बनाई जा रही है।
टेंडर शर्तों का उल्लंघन और रात में काम
टेंडर शर्तों के अनुरूप सड़क निर्माण का कार्य केवल मशीन से होना था लेकिन नगर पंचायत के अधिकारियो एवं ठेकेदार कि मिलीभगत से सड़क निर्माण मशीन से न कराया जाकर मजदूरों से कराया जा रहा है इसके अलवा निर्माण कार्य रात्रि में कराये जाने से सड़क कि गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैँ।
आयोजन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय कॉल संगठन महामंत्री पुष्पराज सिंह, जिला पंचायत सदस्य सावित्री सिंह, संजय अग्रवाल,रमेश सिंह परस्ते लिए,अशोक मिश्रा वीरेंद्र सिंह सेंगर,युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अम्बुज सिंह, विक्रम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्त्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें