बांधवगढ़ में चीतल को केला खिलाने का वीडियो वायरल,हरकत में आया पार्क प्रबंधन,जाँच और कार्यवाही के निर्देश।
Video of a chital being fed a banana in Bandhavgarh goes viral; park management swings into action, orders investigation and further proceedings.
See video:-
उमरिया जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के कोर क्षेत्र अंतर्गत चीतल को केला खिलाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है,घटना उमरिया ताला मार्ग स्थित मगधी कोर परिक्षेत्र के प्रवेश द्वार के सामने की है जहाँ बांधवगढ़ घूमने आये पर्यटको की एक कार में सवार पर्यटक द्वारा समीप से गुजर रहे चीतल को केला खिलाया जा रहा है,पार्क प्रबंधन ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए वाहन नम्बर के माध्यम से जाँच और वन्य जीव अधिनियम के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए हैँ।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें