Top News

अनियंत्रित कार पलटी,एक की मौत चार गंभीर घायलों को कटनी किया गया रेफर।

अनियंत्रित कार पलटी,एक की मौत चार गंभीर घायलों को कटनी किया गया रेफर।

Out-of-control car overturns; one dead, four critically injured referred to Katni.




उमरिया।जिले के अमरपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत छोटी बेल्दी नाला के पास सोमवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया,अज्ञात कारणों से एक फोर व्हीलर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया,प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन कई बार गुलाटियां खाते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरा।
हादसे के समय वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। दुर्घटना में प्रभात जायसवाल (21 वर्ष), पिता शंकरलाल जायसवाल निवासी पिटौर की मृत्यु हो गई, जबकि अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही अमरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चारों घायलों को बेहतर इलाज के लिए कटनी हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। अमरपुर पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
(राजर्षि मिश्रा की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने