कोयला उत्खनन जरूरी या 600.छात्रों का भविष्य...?शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल घुलघुली को ज़मीदोज करने पर आमादा SECL प्रबंधन,कंचन ओपन कोल माइंस के विस्तार की जद में आया विद्यालय
Coal mining or the future of 600 students...? SECL management bent on demolishing the Government Higher Secondary School at Ghulghuli; School falls within the expansion zone of the Kanchan Open-Cast Coal Mine.
उमरिया जिले के शासकीय हायर सेकंडारी स्कूल घुलघुली के 600 छात्रों का भविष्य खतरे में,एसईसीएल के भूमि अधिग्रहण के बाद विद्यालय को ज़मीदोज करने के आदेश के बाद आक्रोषित छात्र और अभिवावक प्रशासन छात्रों को नजदीकी विद्यालयों में शिफ्ट करने पर आमादा, नये भवन कि मांग पर अड़े 20 गाँवो के अभिवावक।
See video :-
बड़ी खबर उमरिया जिले से है जहाँ के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल घुलघुली के 600 छात्रों का अध्ययन कार्य खतरे में आ गया है जिसकी मुख्य वजह एसईसीएल कि कंचन ओपन कॉल माइंस के विस्तार परियोजना में ग्राम घुल घुली का शामिल होना है, ओपन कोल माइंस के विस्तार से आधा गांव और स्कूल उसकी जद में आ गया है अब विद्यालय को गिराने का आदेश हो चूका है लेकिन स्कूली छात्र और उनके अभिवावक स्कूल नहीं छोड़ने पर आमादा है जिला प्रशासन ने छात्रों के हितो को ध्यान में रखते हुए नजदीकी हाई स्कूल जरहा एवं नरवार में छात्रों को शिफ्ट करने कि योजना बनाई है लेकिन अभिवावक नये स्कूल भवन कि मांग पर अड़े हैँ।
बता दें शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल घुलघुली उमरिया जिले का दूरस्थ अंचल का गाँव हैँ यहाँ तक़रीबन 20 गाँवो के 600 छात्र अध्ययन करते हैँ,एस ई सी एल प्रबंधन ने वर्ष 2024 में स्कूल का मुआवजा राशि स्कूल शिक्षा विभाग के खाते में जमा कर दी थी लेकिन विभाग ने विद्यालय के नये भवन का निर्माण नहीं कराया जिससे छात्रों को मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।हालांकि जिले कि कलेक्टर ने भी स्कूल का दौरा किया और छात्रों को समझाइश दी है लेकिन छात्र अभी भी नये भवन कि मांग पर अड़े हैँ।
एसईसीएल एवं स्कूल शिक्षा विभाग कि लापरवाही का खामियाजा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल घुलघुली के 600 छात्रों को भुगतना पड़ रहा है देखना है कि छात्रों के सुनहरे भविष्य गढ़ने का दावा करने वाली सरकार छात्रों के हित में क्या फैसला करती है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें