मंत्री प्रहलाद पटेल की नदी उदगम साधना,
बड़ी नदियों का अस्तित्व बचाने छोटी नदियों की जल धारा बचाने का प्रयास
Minister Prahlad Patel’s spiritual quest at river origins; An effort to save the water flow of smaller rivers in order to preserve the existence of major rivers.
See video:-
मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने उमरिया जिले की दो जीवनदायिनी नदियों उमरार एवं मछडार नदी के उदगम स्थल में किया वृक्षारोपण,बड़ी नदियों के अस्तित्व को बचाने के लिए छोटी नदियों की जल धारा बचाने का बताया जरूरी।
एमपी के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल सोमवार को उमरिया पंहुचे जहाँ उन्होंने जिले की दो जीवन दायिनी नदियों उमरार एवं मछडार के उदगम स्थल पंहुचकर पूजा पाठ की और वृक्षारोपण किया है, बता दें मंत्री प्रहलाद पटेल देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर छोटी नदियों के सरंक्षण कार्य में जुटे हैँ मंत्री प्रहलाद पटेल का कहना है की छोटी नदियों की जल धारा ही देश की बड़ी नदियों के अस्तित्व को बचा सकती है इसलिए छोटी नदियों के उदगम स्थल को हरा भरा बनाये रखने की जरुरत है जिससे नदियों की जल धारा बहती रहे, इस दौरान उनके साथ बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह,भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष मिथलेश मिश्रा, महामंत्री दीपू छत्तवानी, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ओहरिया प्रशाससनिक अफसर एवं जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें