Top News

बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में बाघिन की मौत,धमोखर बफ़र परिक्षेत्र की घटना,सिर की हड्डियों में मिला गंभीर फ्रेक्चर।

बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में बाघिन की मौत,धमोखर बफ़र परिक्षेत्र की घटना,सिर की हड्डियों में मिला गंभीर फ्रेक्चर।



Tigress dies in Bandhavgarh Tiger Reserve; Incident occurred in the Dhamokhar buffer zone; Severe fracture found in the skull bones.




उमरिया। जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के धमोखर रेंज अंतर्गत बीट धमोखर की सीमा से लगभग 500 मीटर दूर ग्राम चापर के राजस्व क्षेत्र में एक मृत मादा बाघ शावक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है।

वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश तोमर द्वारा मृत शावक का प्राथमिक परीक्षण किया गया, जिसमें शावक के सिर की हड्डियों में फ्रैक्चर पाया गया। मृत शरीर पर नाखून/दांत के निशान भी मिले. समयाभाव के कारण मृत शावक के शव को सुरक्षित रख लिया गया है। क्षेत्र संचालक, Bandhavgarh Tiger Reserve द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया.
वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी के निरीक्षण के पूर्व घटनास्थल पर निरीक्षण हेतु डॉग स्क्वाड द्वारा सर्चिंग तथा मेटल डिटेक्टर की सहायता से गहन निरीक्षण किया गया। कोई भी अस्वभाविक वस्तु नहीं मिली है.
(ब्यूरो रिपोर्ट)


Post a Comment

और नया पुराने