खड़े ट्रक से टकराई आर्टिका,चार की मौत एक गंभीर घायल,NH -43 में भरौला सिद्ध बाबा के सामने बड़ा हादसा।
Ertiga collides with a stationary truck; four dead, one critically injured. Major accident on NH-43 near Bharaula Siddha Baba.
उमरिया में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, गुरुवार की अल सुबह अनूपपुर की ओर से आ रही तेज गति की आर्टिका कार वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में ग्राम भरौला स्थित सिद्ध बाबा के सामने खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई टक्कर इतनी जोरदार थी की कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक हो गई वहीं एक अन्य महिला को घायल अवस्था में 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया जहाँ उसका उपचार किया जा रहा हैँ, मरने वालों में एक पुरुष एक बच्चा एवं दो महिलाये शामिल हैँ।
घंटो मशक्कत के बाद निकला शव
घटना की जानकारी के बाद SDOP सहित कोतवाली थाना प्रभारी एवं सिविल लाइन थाना की पुलिस राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे हैँ कार में मृत युवक का शव बुरी तरह से फंस गया था जिसे घंटो कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया हैँ।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें