Top News

कटनी - राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस का जनसेवा अभियान, विशेष हृदय स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़।

 


राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यालय में लगा विशेष हृदय स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

कटनी। जननायक राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर आस्था प्लाजा स्थित जिला कांग्रेस शहर कमेटी कार्यालय, बरगवां में विशेष हृदय स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला के प्रयासों से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।


शिविर में ईसीजी (ECG), ब्लड शुगर (RBS), ब्लड प्रेशर तथा लिपिड प्रोफाइल जैसी महत्वपूर्ण जांचों की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई। नागपुर से आए वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. निकुंज पवार ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन दिया। आयोजकों के अनुसार शिविर का मुख्य उद्देश्य हृदय रोगों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को समय पर जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना था। शिविर में त्वरित रिपोर्टिंग की व्यवस्था भी की गई, जिससे जांच कराने वाले लोगों को तत्काल परिणाम प्राप्त हुए।

जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रही है।

शिविर में पहुंचे नागरिकों ने कांग्रेस के इस जनहितैषी प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ऐसे सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य शिविरों की आवश्यकता है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाए। लोगों ने इस प्रकार के आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग भी की।

इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सौरभ सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनरेश त्रिपाठी, बी.एम. तिवारी, प्रशांत जायसवाल, राजेश जाटव, अजय जैसवानी, मंगल सिंह, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, श्याम यादव, रमेश अहिरवार, अजय कोल, विनोद अहिरवार, फरीद खान, इमरान खान, हर्षित मिश्रा सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया। आयोजन की व्यवस्थाओं और सेवाओं की भी लोगों ने सराहना की।

Post a Comment

और नया पुराने