Top News

कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर सत्ता पक्ष के ऊपर लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप।

कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर सत्ता पक्ष के ऊपर लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप।

The Congress held a press conference and accused the ruling party of murdering democracy.



उमरिया जिला मुख्यलय स्थित विश्राम गृह में शनिवार ने कांग्रेस पार्टी के जिला प्रभारी सम्मति सैनी की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया इस दौरान पूर्व विधायक अजय सिंह जिला संगठन के महासचिव पुष्पराज सिंह, त्रिभुवन प्रताप सिंह संतोष सिंह मिथलेश राय वीरेंद्र सिंह रोशनी सिंह राहुल देव सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए पार्टी के जिला प्रभारी ने बताया है की राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना केवल एक उम्मीदावार के अन्याय का मामला नहीं है बल्कि लोकतान्त्रिक प्रक्रिया निष्पक्ष चुनाव और संवैधानिक मूल्यों पर गंभीर हमला है।
कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मत है की जिस प्रकार आपत्तियाँ और व्याख्याओं के अधर पर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया गया उसने पुरे देश में चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैँ।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने