Top News

तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आयोजन 17 मई से।सन्देश नाट्य मंच की प्रस्तुति

तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आयोजन 17 मई से।सन्देश नाट्य मंच की प्रस्तुति

Three-day theatre festival to be organised from May 17. Presentation by Sandesh Theatre Forum



उमरिया। जिले की ख्यातिप्राप्त नाट्य संस्था सन्देश नाट्य मंच के द्वारा 17 मई से तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है,संदेश नाट्य अपनी स्थापना के 30 में वर्ष की रंग यात्रा का आयोजन कर रहा है,संस्था की स्थापना 1 मार्च 1997 को हुई थी और 1 मार्च 2026 से संस्था के तीसवें वर्ष के प्रवेश की गरिमामई शुरुआत हुई।
इस गरिमामई 30 में वर्ष की रंग यात्रा के दूसरे पड़ाव में संदेश नाट्य मंच (रंगमंडल) द्वारा ,तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है । जिसकी शुरुआत आज से यानी कि दिनांक 17 मई 2026 से होगी । यह समारोह तीन दिन चलेगा 17, 18 ,और 19 मई 2026 । इस नाट्य समारोह का आयोजन नगर के सुप्रसिद्ध सिंधी धर्मशाला में संपन्न होगा..
दिनांक 17 मई 2026 को दो प्रस्तुतियां हैं ,,नाटक शिकारी (द सिडक्शन )इसके लेखक हैं प्रख्यात लेखक,एंटोन चेखव और दूसरी प्रस्तुति है,,मौसाजी,, कहानी मंचन यह प्रख्यात लेखक उदय प्रकाश जी की कहानी है।और इन दोनों ही प्रस्तुतियों के निर्देशक हैं,,राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (नई दिल्ली )के स्नातक श्री पंकज दुबे...
दूसरी प्रस्तुति दिनांक 18 मई 2026 को संपन्न होगी जिसका नाम है ,तुमने क्यों कहा था खूबसूरत ,हो यह कहानी है प्रख्यात लेखक यशपाल की जिसका नाट्य रूपांतरण किया है अख्तर अली ने परिकल्पना एवं संयोजन अंकित मिश्रा एवं निर्देशन है गौरव सिंह राजपूत जी का । यह प्रस्तुति .. रंग उत्सव नाट्य समिति रीवा की होगी..
तीसरी प्रस्तुति दिनांक 19 मई 2026 को होगी,नाटक का नाम है ,,उल्लू पंचायत ,,यह पंचतंत्र की एक कहानी है , जिसका मार्गदर्शन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के स्नातक डॉ .योगेंद्र चौबे जी ने किया है और इसका निर्देशन युवा रंग निदेशक श्री मोहन सागर जी ने किया है
यह प्रस्तुति कहानी बाज थिएटर सोसाइटी, (रायगढ़) छत्तीसगढ़ की होगी..
संस्था के निर्देशक पंकज दुबे का उमरिया नगर के समस्त रंग प्रेमियों कला प्रेमियों एवं कलाकारों से यह अनुरोध है कि वे तीनों ही दिन नाट्य प्रस्तुति के समय शाम को 7:00 बजे निश्चित तौर पर सपरिवार और मित्रों के साथ नाट्य प्रस्तुति का आनंद लेने के लिए सिंधी धर्मशाला ,स्टेशन रोड उमरिया में अवश्य पधारें।
(ब्यूरो रिपोर्ट)



Post a Comment

और नया पुराने