मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्ताऱ,एक फ़रार
Two accused of assault and robbery arrested, one absconding
See video :-
उमरिया। जिले के इंदवार थाना अंतर्गत
क्लूट एवं मारपीट की घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्ताऱ कर लिया है वहीं घटना में शामिल एक अन्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है,
घटना बीते 26 अप्रैल की है,फरियादी सुखनंदन कुमार तोमर, निवासी ग्राम सुड्डी जिला कटनी, पिकअप वाहन क्रमांक MP 21 ZC 1630 से ग्राम असोढ में बारात का सामान उतारकर रात्रि में बरा टोला, स्कूल के पास वाहन में विश्राम कर रहा था। रात्रि करीब 02:30 बजे तीन अज्ञात युवक वाहन के पास पहुंचे और मोबाइल छीनने का प्रयास किया और मारपीट कर परसो सहित नकदी छीनकर फ़रार हो गए जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की जिस पर पुलिस ने घटना में संलिप्त आरोपी बृजेश लोनी एवं राजीव उर्फ मुंडा लोनी दोनो निवासी ग्राम धनवाही थाना इंदवार को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया है । प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी रोहित उर्फ गुंडा लोनी (21 वर्ष) वर्तमान में फरार है , जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें