प्राचार्य माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर मानपुर निलंबित,संभागीय कमिश्नर ने जारी किए आदेश।
Principal of Mata Shabari Girls Education Complex, Manpur suspended; Divisional Commissioner issues orders.
उमरिया। कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कलेक्टर उमरिया धरणेन्द्र कुमार जैन द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के साथ संलग्न जाँच प्रतिवेदन एवं कथनों का अवलोकन किया जिसमें अमरजीत द्विवेदी (उच्च माध्यमिक शिक्षक) द्वारा कन्या शिक्षा परिसर के कर्मचारियों एवं छात्राओं के साथ अनैतिक व्यवहार किये जाने का गंभीर आरोप लगाया गया है, जो प्रथम दृष्टया सत्य प्रतीत होता है।
कमिश्नर शहडोल संभाग ने प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत, मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1) (क) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये अमरजीत द्विवेदी (उच्च माध्यमिक शिक्षक) माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर मानपुर, जिला उमरिया (म.प्र.) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में श्री द्विवेदी का मुख्यालय कार्यालय सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य, नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
कमिश्नर शहडोल संभाग व्दारा अमरजीत व्दिवेदी उच्च माध्यमिक शिक्षक प्रभारी प्राचार्य माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर मानपुर को निलंबन के किए जाने पश्चात कलेक्टर उमरिया धरणेन्द्र कुमार जैन ने अरनोद कुमार शुक्ला प्रभारी प्राचार्य माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर उमरिया को आगामी आदेश पर्यन्त अपने कार्य के साथ साथ प्राचार्य माता शबरी शिक्षा परिसर मानपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
विदित हो कि कमिश्नर शहडोल को कलेकटर उमरिया द्वारा अवगत कराया गया कि 20 फरवरी 2026 को माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर मानपुर की करीब 200 छात्राओं द्वारा रोड पर प्रदर्शन करने का वीडियो संज्ञान में आया हुआ है। उक्त प्रदर्शन में छात्राएं काफी आक्रोशित दिखी । घटना की जांच सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, जिला उमरिया द्वारा दल गठित कर 20 फरवरी 2026 को करायी गयी। जांच दल द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में लेख किया गया कि माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर मानपुर की छात्राएं प्रभारी प्राचार्य अमरजीत द्विवेदी (उच्च माध्यमिक शिक्षक) के अनैतिक व्यवहार एवं क्रियाकलापों से क्षुब्ध होकर आन्दोलन कर रही थी।
छात्राओं द्वारा बताया गया कि प्राचार्य के देखने व छूने का तरीका बहुत गलत है। छात्राओं द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि प्राचार्य रात्रि में छात्रावास में किसी भी समय आ जाते हैं और सीधे उनके कमरे में चले जाते है। छात्रावास की महिला कर्मचारियों द्वारा प्राचार्य पर शारीरिक शोषण हेतु दबाव बनाने का आरोप भी लगाये जाने का लेख प्रतिवेदन में किया गया है।
कलेक्टर जिला उमरिया द्वारा श्री अमरजीत द्विवेदी (उच्च माध्यमिक शिक्षक) माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर मानपुर, जिला उमरिया (म.प्र.) को निलंबित करने का प्रस्ताव प्रेषित किया गया । प्रस्ताव के आधार पर कमिश्नर शहडोल संभाग ने निलंबन की कार्यवाही की है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

🙏🙏
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें