Top News

अमृत सरोवर के निर्माण की अद्यतन प्रगति उपलब्ध कराएं - कलेक्टर

 


उमरिया  - कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाएं जा रहे अमृत महोत्सव के तहत जिले के विभिन्न निर्माण विभागों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं तथा सामाजिक सहभागिता से बनाएं जा रहे 100 अमृत सरोवर के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन विभागों या संस्थाओं द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिए गए है उसकी जानकारी फोटो के साथ जिला पंचायत कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें। जिन विभागों द्वारा स्थल चयन कर लिया गया है तथा कार्य अप्रारंभ है उसकी भी जानकारी जिला पंचायत को भेजी जाए । साथ ही जल संसाधन विभाग , वन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा तथा खनिज ठेकेदारों , पीआईयू, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग द्वारा बनाएं जाने वाले अमृत सरोवर की जानकारी उपलब्ध करानें के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने