Top News

फेल 48 ट्रांसफार्मरों में से योग्यता रखने वाले 4 ट्रांसफार्मर इस सप्ताह बदल दिए जायेंगे

  

उमरिया  - कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में जिले में खराब 48 ट्रांसफार्मरों की समीक्षा करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को योग्यता रखने वाले ट्रांसफार्मरों को एक सप्ताह के भीतर बदलनें के निर्देश दिए है। कार्यपालन यंत्री विद्युत मण्डल द्वारा बताया गया कि इस सप्ताह मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम सेमरी , बिजौरी तथा भड़ारी एवं डीसी चंदिया के ओबरा का ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। 

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने