Top News

कटनी पहुँचे भाजपा के प्रदेश मंत्री आशीष दुबे पत्रकारों से की चर्चा।

 

Qarant news::विकास बर्मन के साथ हीरा विश्वकर्मा::-कटनी जिले के भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे भाजपा के प्रदेश मंत्री आशीष दुबे ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संकल्प शक्ति विकासगामी पथ से दुनिया मे भारत को लगातार सशक्त बनाते कोरोना के कठिन दौर से उबर कर साहसिक और ऐतिहासिक बजट पेश कर केंद्र की भाजपा सरकार ने आत्मनिर्भर भारत की ओर जो कदम बढ़ाए, वह दुनिया के लिए मिशाल बने। केंद्रीय बजट से भारत कुछ ही वर्षों में विकास का नया मॉडल बन कर उभरेगा। 

उन्होंने कहा कि बजट का स्वागत शेयर मार्केट ने जोरदार तरीके से किया, वित्त मंत्री ने इस बजट में सभी वर्ग का ध्यान रखा। विशेष तौर पर स्वस्थ भारत सम्रद्ध भारत की कल्पना को साकार करते हुए स्वास्थ्य शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जो वित्तीय प्रावधान रखा वह भारत के इतिहास में पहले कभी नहीं था।

स्वास्थ्य के लिए बजट को दोगुने से भी ज्यादा बढ़ाया गया। संसाधन ज्यादा बने इसके लिए लोहे जैसी धातुओं के मूल्य को कम करने से देश मे उद्योग का विस्तार और कृषि क्षेत्र में किसानों के लिए प्रावधान से देश मे नई कल्पना साकार होगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। प्रदेश मंत्री ने कहा कि कोरोना के संकट से दुनिया मे त्राहि-त्राहि के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने इसका डट कर मुकाबला किया। बजट में ऐसा कोई अतिरिक्त कर नहीं लगाया गया जो जनता पर भार हो।

इसके अलावा व्रद्ध जन का विशेष ध्यान रखते हुए 75 साल के बुजुर्ग को इनकम टैक्स रिटर्न में छूट का निर्णय ऐतिहासिक है। श्री दुबे ने कहा कि रेल, सड़क के लिए बजट के प्रावधान अगले 2 वर्षों में विकास के रूप में नजर आएंगे।उन्होंने इस सकारात्मक बजट को भारत के लिए आत्मनिर्भर देश की कल्पना को साकार करने वाला निरूपित किया।

इससे पहले प्रदेश मंत्री श्री दुबे का भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने स्वागत करते हुए कहा कि श्री दुबे का कटनी को सदा से उनके नाम के अनुरूप आशीष प्राप्त हुआ है। चर्चा के दौरान पूर्व मंत्री श्रीमती अलका जैन, पूर्व जिलाध्यक्षद्वय चमनलाल आनंद, रामचन्द्र तिवारी, मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला आदि नेता मौजूद रहे। 


Post a Comment

और नया पुराने