शासकीय स्कूल में लाखों की चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्ताऱ।सीसीटीवी सहित अन्य उपयोगी सामान की चोरी का मामला.
Four accused arrested for stealing goods worth lakhs from a government school.Case of theft of CCTV equipment and other useful items.
उमरिया।जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल नयागांव के प्राचार्य
फरियादी झाम सिंह परस्ते द्वारा थाना नौरोजाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात आरोपियों द्वारा विद्यालय के ताले तोड़कर शैक्षणिक एवं अन्य उपयोगी सामग्री चोरी कर ली है,रिपोर्ट पर थाना नौरोजाबाद में अपराध क्रमांक 431/2026, धारा 305(5), 331(4) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है,चोरी गई सामग्री में सीसीटीवी कैमरा,एम्पलीफायर,माइक,सोलर बैटरियाँ, कलर प्रिंटर, गैस सिलेंडर, कैसियो म्यूजिक सिस्टम, साउंड बॉक्स, मिक्सर, सीपीयू, गैस चूल्हा, बोर्ड एवं इन्वर्टर सहित कुल लगभग ₹1,25,000/- मूल्य ।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नौरोजाबाद में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है। विवेचना के दौरान चोरी गई सामग्री एवं आरोपियों की तलाश हेतु लोगो से पूछताछ एवं अन्य तरीकों से साक्ष्य संकलित किये गये । संकलित किये गये भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर कुछ संदेहियों को नाम सामने आये । मामले में संदेहियों से बारीकी से पूछताछ की गई जिस पर संदेही विपिन पाल निवासी ग्राम देवरी मजरा, शिवम नामदेव निवासी ग्राम देवरी मजरा, सागर सिंह निवासी ग्राम देवरी, ओमप्रकाश सिंह निवासी ग्राम जरहा घूरमारा टोला द्वारा मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया,प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मसरूका बरामद किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें