चलती कार में भीषण आग,जलकर खाक हुई कार,सूझ बुझ से बचे सवार।
A massive fire broke out in a moving car, the car burnt to ashes, the passengers were saved due to their presence of mind.
See Video :-
उमरिया। जिले से होकर शहडोल की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में घुनघुटी के समीप बड़ा सड़क हादसा हुआ है, शहडोल से उमरिया की ओर आ रही कार MP20CG8727 में अचानक आग लग गईघटना से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया,गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही डायल 112 और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें