Top News

कटनी/कैमोर - बेटी ने बढ़ाया जिले का मान, 10वीं में 97% अंक हासिल कर रचा इतिहास।

 

कटनी जिले के कैमोर की होनहार बेटी शनिजा अफ़रोज़ ख़ान ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97% अंक अर्जित किए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि कैमोर और पूरे कटनी जिले का नाम रोशन किया है। खास बात यह रही कि शनिजा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय में 100 में से पूरे 100 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वर्तमान में वह भोपाल स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं।

शनिजा, कैमोर के प्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इंजीनियर नवाब ख़ान की पुत्री हैं, जो इन दिनों भोपाल में निवासरत हैं। परिवार में शिक्षा का मजबूत माहौल है—उनकी बड़ी बहन एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा हैं, जबकि भाई नायाब 9वीं कक्षा में अध्ययनरत है।

शनिजा की इस शानदार सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। परिजन, रिश्तेदार और शुभचिंतकों ने बधाइयों का तांता लगा दिया है। इंजीनियर नवाब ख़ान ने भी सभी शुभेच्छुओं का आभार व्यक्त करते हुए बेटी की मेहनत और लगन को इस सफलता का श्रेय दिया है।

Post a Comment

और नया पुराने