Nagpur defeated Shahdol to win the Paradise Gold Cup; the 27th edition of Paradise Club's All India Cricket Tournament concluded.
मध्य प्रदेश में एक अलग पहचान है पैराडाइज क्रिकेट क्लब -जयसिंह मरावी
क्रिकेट ने उमरिया का किया नाम रोशन-मनीषा सिंह
कोई जीता कोई हारा खेलअनुशासन*सर्वोपरि-शिवनारायण सिंह
उमरिया। अमर शहीद स्टेडियम में जिले की सामाजिक साहित्यिक सांस्कृतिक एवं खेलकूद संस्था पैराडाइज क्लब उमरिया के तत्वाधान में आयोजित अखिल भारतीय पैराडाइज गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता के 27 वें सोपान का फाइनल शहडोल एवं नागपुर के मध्य खेला गया जिसमें अपनी शानदार बैटिंग आक्रामक बोलिंग व सुरक्षित फील्डिंग से नागपुर ने शहडोल को बड़ी आसानी से एक तरफ़ा अंदाज में 93 रनों से पराजित करके पैराडाइज गोल्ड कप के खिताब पर कब्जा कर लिया।
बल्लेबाजी गेंदबाजी के लिए मशहूर शहडोल के कप्तान यतींद्र मोहन ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया हजारों खेल प्रेमी दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में हमेशा की भांति मैच शुरू होने के पहले दोनों टीमों को खिलाड़ियों एवं स्टेडियम में मौजूद उत्साही दर्शकों ने राष्ट्रगान का गायन किया पुलवामा घटना की बरसी में आतंकवादी घटना में हुए शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों की शहादत का सम्मान किया गया नागपुर के सलामी बल्लेबाजों ने शहडोल के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 65 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए आक्रामक तेवर दिखा दिए स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने चौकों चौकों के लिए तालियां बजाते हुए ढोल नगाड़ों की थाप के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया नागपुर के ओपनर बेटर शिवम देशमुख ने आक्रामक अर्धशतक 43 गेंद में 70 रन जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल हैं सत्यम भोयार ने 20 गेंद में 36 रन हेमंत राठौड़ ने 13 गेंद में तीस रन नाबाद रहते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत से 25 ओवर के निर्धारित मैच में नागपुर में 7 विकेट पर 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विशाल 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे शहडोल के बल्लेबाज पारी के शुरुआत से दबाव में आ गए नागपुर के गेंदबाजों ने सटीक धारदार गेंदबाजी के दम पर शानदार क्षेत्ररक्षण के सामने शहडोल के बल्लेबाज कोई लंबी साझेदारी करने में नाकाम हो गए शहडोल की ओर से केवल ऑलराउंडर सचिन विश्वकर्मा ने शानदार 32 गेंद में 42 रन जड़े और शहडोल पूरी टीम 21.4 ओवर में 150 रन पर ढेर होकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम न कर सकी नागपुर की ओर से शानदार बोलिंग करते हुए दीपेश पी ने 32 रन देखकर 3 विकेट सप्तम भोयार ने 16 रन देकर 3 विकेट प्रभुकीरत सिंह ने 26 रन देकर दो विकेट लिए संक्षिप्त स्कोर कार्ड 25-25 ओवर के फाइनल मैच का इस प्रकार रहा नागपुर 25 ओवर में 243 रन 7 विकेट शहडोल 21.4 ओवर्स में 150 रन ऑल आउट फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नागपुर के ओपनर बेटर शिवम देशमुख रणजी खिलाड़ी को नगद उमरिया के पालीवाल शॉप के संचालक ने ₹2100 नगद देकर सम्मानित किया जबकि बेस्ट फील्डर का अवार्ड यतींद्र मोहन शहडोल को धीरज सोनी ने बेस्ट बेटर का अवार्ड कुमार आर्य शहडोल को किशोर चौरसिया ने बेस्ट बॉलर प्रभु कीरत सिंह नागपुर का अवार्ड शंभूलाल खट्टर ने और बेस्ट विकेटकीपर का पुरस्कार उपदेश राजपूत नागपुर को हेमंत चांदनी ने 1100-1100रुपए देकर सम्मानित किया मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार नागपुर के ऑलराउंडर दीपेश परवानी को 5100 संदीप वाधवा द्वारा प्रदान किया गया,फाइनल मैच के अंपायर सिकंदर खान एवं निपेंद्र सिंह रहे स्कोर संदीप सतनामी रहे कमेंट्री पर लोकेश खंडेलवाल सुशील मिश्रा अरुण गुप्ता सलीम खान दीपन दर्द्वंशी मौजूद रहे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि जयसिंह मरावी विधायक जैतपुर मनीषा सिंह विधायक जयसिंहनगर शिवनारायण सिंह विधायक बांधवगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने मध्यांतर के बाद बीच मैदान पर पहुंच कर दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें अच्छे खेल की शुभकामनाएं दी तथा उनके साथ फोटो सेशन भी करवाया उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा जहां एक और देश से आई हुई बड़ी-बड़ी टीमों के खिलाड़ियों की सराहना की वहीं दूसरी तरफ पैराडाइज क्लब के इस भाज्य भव्य आयोजन की भी उन्होंने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए अपने शब्दों में कहा कि यह आयोजन न केवल मध्य प्रदेश बल्कि पूरे भारत में प्रसिद्ध है जिस बदौलत यहां देश की कई बड़ी-बड़ी टीमें आती हैं उन्होंने पैराडाइज क्लब की अंतर दिल से सराहना करते हुए समिति के सभी पदाधिकारियों को अपनी ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी इस दौरान अतिथियों ने विजेता टीम नागपुर के कप्तान को नगद ₹100000 (एक लाख रुपए) एवं शानदार गोल्ड कप प्रदान किया वहीं उपविजेता शहडोल के कप्तान यतींद्र मोहन को श्रीमती सत्यवती शर्मा (कनाडा) की स्मृति में 51000(इनक्यावन हजार रुपए)रनर कप प्रदान किया मुख्य अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीम के शानदार खेल की तारीफ करते हुए बधाई दी और इस भव्य क्रिकेट महासंग्राम के लगातार 27 वर्षों तक सफल आयोजन करने के लिए पैराडाइज क्लब एवं राकेश शर्मा अध्यक्ष और उनके साथियों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए बधाई दी अंत में सैम मोबाइल उमरिया की ओर से कूपन ड्रॉ निकालकर स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों में से 10 लकी दर्शकों को गिफ्ट हैंफर देकर उन्हें सम्मानित किया गया समापन समारोह के अंत में पैराडाइज क्लब के ध्वज को अतिथियों ने ससम्मान नीचे उतार कर पैराडाइज क्लब के अध्यक्ष राकेश शर्मा को ध्वज प्रदान किया और आने वाले वर्ष के लिए इस भव्य आयोजन को करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें