26 जनवरी की बूंदी खाकर फूड पॉइजनिंग का शिकार हुई स्कूली छात्राएं,कलेक्टर ने जिला अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात।
Schoolgirls suffered from food poisoning after eating sweets on January 26th; the Collector visited them at the district hospital.
See video :
उमरिया जिले के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जरहा के 25 छात्र 26 जनवरी की बूंदी और भोजन खाकर हुए बीमार,गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराए गए भर्ती,इलाज जारी,SDM पहुंचे विद्यालय खाए गए भोजन की हुई सैंपलिंग।
उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल जरहा के दो दर्जन भर छात्र फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं जिनमे से गंभीर पांच छात्रों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,छात्रों ने बताया है कि 26 जनवरी के दिन स्कूल में बूंदी और भोजन खाने के बाद उनके स्वास्थ्य में गड़बड़ी हुई है और उसके बाद उनका स्वास्थ्य लगातार खराब होता चला गया बुधवार की सुबह से छात्रों की हालत और खराब हो गई जिसके बाद उन्हें नौरोजाबाद एवं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है SDM अंबिकेश प्रताप मौके पर पहुंचे हैं खाए गए भोजन की सैंपलिंग लेकर जांच शुरू की गई है,वहीं कलेक्टर धरणेन्द्र जैन ने जिला अस्पताल पहुंचकर छात्रों की स्थित का जायजा लिया है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें