Top News

चोरी के संदेह में आरोपियों ने युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा।


उमरिया जिले में चोरी के संदेह में यूवक की हत्या,मानपुर थाना अंतर्गत ग्राम दुलहरा की घटना,घर मे घुसकर आरोपियों ने की मारपीट,आधा दर्जन संदेही पुलिस हिरासत में।


उमरिया जिले के ग्राम दुलहरा में चोरी के संदेह में एक युवक की हत्या कर दी गई है,घटना मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दुलहरा की है जहां चरणगंगा नदी के किनारे आईटीआई कालेज के सामने रहने वाले गुड्डू उर्फ लक्ष्मी कुशवाहा उम्र 20 वर्ष को उसके घर मे घुसकर आरोपियों ने चोरी का संदेह होने पर पहले पूछताछ की फिर बेदम मारपीट की है जिससे उसकी मौत हो गई घटना के बाद परिजन आक्रोश में है पुलिस घटनास्थल पंहुची है और मृतक के शव को अस्पताल लाकर पीएम की कार्यवाही की जा रही है वहीं पुलिस की टीम ने इस मामले में  आधा दर्जन संदेहियों को राउंड अप का पूछताछ और जांच में जुटी हुई है।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने