Top News

सरपंच के लिए 488 तथा पंच के लिए 1039 नाम निर्देशन पत्र दाखिल

 

उमरिया-राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने पंचायती राज्य संस्थाओं के लिए विधिवत अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही सक्षम अधिकारियों रिटर्निंग आफीसर तथा सहायक रिटर्निंग आफीसर व्दारा नाम निर्देशन पत्र लेना प्रारंभ कर दिया गया है। छठवे दिन सरपंच पद के लिए 488 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए है जिसमें करकेली जनपद से 105 पुरूष , 110 महिला,  मानपुर जनपद से 105 पुरूष, 115 महिला तथा पाली जनपद से 16 पुरूष तथा 37 महिलाओं ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। इसी तरह पंच पद हेतु 1039 नाम निर्देशन पत्र दाखिल हुए है जिसमे करकेली से 211 पुरूष, 234 महिला, मानपुर जनपद से 229 पुरूष, 229 महिला तथा पाली जनपद से 67 पुरूष 69 महिलाओ ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। 

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने