Top News

बुलेट की सवारी और बारिश की बूंदें: जब तिरंगे के लिए प्रोटोकॉल भूल युवाओं के साथ सड़कों पर उतरे सीएम डॉ. मोहन यादव

बुलेट की सवारी और बारिश की बूंदें: जब तिरंगे के लिए प्रोटोकॉल भूल युवाओं के साथ सड़कों पर उतरे सीएम डॉ. मोहन यादव


Riding a Bullet and braving the raindrops: When CM Dr. Mohan Yadav took to the streets with the youth, setting protocol aside for the Tricolour.


भोपाल:हाथ में लहराता तिरंगा, चेहरे पर मुस्कान और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा... भोपाल की सड़कों पर आज एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने युवाओं के साथ-साथ हर आम नागरिक के दिल को छू लिया। अवसर था 'हर घर तिरंगा' अभियान के शुभारंभ का। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने निवास पर तिरंगा फहराने के बाद सुरक्षा और प्रोटोकॉल के सारे दायरे तोड़कर खुद बुलेट संभाली और यात्रा पर निकल पड़े। बारिश भी नहीं डिगा पाई हौसला जैसे ही यात्रा आगे बढ़ी, झमाझम बारिश शुरू हो गई। लेकिन सीएम का संकल्प नहीं डगमगाया। सिर पर बारिश की बूंदें गिरती रहीं और हाथ में तिरंगा थामे मुख्यमंत्री अपने सुरक्षाकर्मियों और युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर टीटी नगर स्टेडियम की ओर बढ़ते रहे। यह नजारा यह संदेश दे रहा था कि राष्ट्रभक्ति मौसम या किसी औपचारिक नियम की मोहताज नहीं होती।जब बच्चों के कहने पर पैदल ही चल पड़े मुख्यमंत्री यात्रा के दौरान एक बेहद भावुक और यादगार पल तब आया, जब सड़क किनारे खड़े बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री ने अपनी गाड़ियाँ रुकवाईं। उन्होंने बच्चों से मुस्कुराते हुए कहा, "बच्चों, बारिश हो रही है, तुम सब भीग जाओगे।"

बच्चों ने भी पूरे उत्साह से जवाब दिया, "हमें बारिश में भीगना पसंद है!"मासूमों का यह जोश देखकर मुख्यमंत्री खुद को रोक नहीं पाए। वे अपनी बुलेट से उतरे, बच्चों को तिरंगा भेंट किया और उनके साथ पैदल ही चलने लगे मुख्यमंत्री का यह कूल और सहज अंदाज़ सोशल मीडिया पर भी छा गया है। युवाओं के बीच इस बात की खास चर्चा है कि एक जननेता वही है जो सिर्फ मंचों से भाषण न दे, बल्कि ज़मीन पर उतरकर जनता के साथ चले।
टीटी नगर स्टेडियम पहुँचकर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यहाँ युवाओं और छात्रों को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि जब देश की युवा शक्ति अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि रखेगी, तभी नया भारत और नया मध्य प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Post a Comment

और नया पुराने