Top News

टाइगर रिज़र्व प्रबंधन ने 4.5 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से कराया मुक्त।विस्थापित ग्राम मैनवाह में हटाया गया अतिक्रमण।

टाइगर रिज़र्व प्रबंधन ने 4.5 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से कराया मुक्त।विस्थापित ग्राम मैनवाह में हटाया गया अतिक्रमण।



Tiger Reserve management cleared 4.5 hectares of forest land of encroachment. Encroachment removed from the relocated village of Manvah.

See video:





उमरिया।बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत कल्लवाह रेंज के मेनवाह राजस्व ग्राम में विस्थापन के पश्चात रिक्त हुई तथा वन भूमि के रूप में नामांतरण की गई भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही शनिवार को वन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।मेनवाह ग्राम के विस्थापित हितग्राहियों की रिक्त भूमि, जो नियमानुसार वन भूमि के रूप में नामांतरित हो चुकी है, के विभिन्न खसरों में विस्थापित ग्राम मेनवाह के 8 परिवार जो विस्थापन हेतु असहमत थे,उक्त असहमत परिवार द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर कब्जा किये हुए थे, अतिक्रमण को हटाने के लिए बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वन अमले एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर कार्रवाई की गई,संयुक्त टीम में वन एवं राजस्व विभाग के लगभग 40 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे,टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर भूमि का निरीक्षण एवं आवश्यक अभिलेखीय परीक्षण करने के उपरांत जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई संपादित की गई,कार्यवाही के दौरान लगभग 18 खसरों में लगभग 4.5 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। अतिक्रमण हटाने के पश्चात भूमि को वन विभाग के आधिपत्य एवं संरक्षण में लिया गया है,इस कार्रवाई का उद्देश्य वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वन एवं वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र को सुरक्षित रखना तथा विस्थापन के पश्चात रिक्त हुई भूमि का नियमानुसार संरक्षण सुनिश्चित करना है। इस कार्यवाही में श्री महावीर पांडे,वन परिक्षेत्र अधिकारी कल्लवाह की मह्त्वपूर्ण भूमिका रही.
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने