Top News

MP में आज से पटवारी हड़ताल पर,शुक्रवार से शुरू होगा मुख्यमंत्री जन विश्वाश अभियान,प्रभावित होंगे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन।

MP में आज से पटवारी हड़ताल पर,शुक्रवार से शुरू होगा मुख्यमंत्री जन विश्वाश अभियान,प्रभावित होंगे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन।



Patwaris in MP are on strike starting today, and the Chief Minister's 'Jan Vishwas Abhiyan' (Public Trust Campaign) will begin on Friday; the implementation of government schemes will be affected.

See Video:-


उम
रिया।जिले सहित मध्यप्रदेश में आज से पटवारों संघ के बैनर तले समस्त पटवारी अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैँ, पटवारीयों ने कैडर रिव्यू लागु करने,पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान, नायब तहसीलदार विभागीय परीक्षा आयोजित कराने, लंबित मानदेयों के भुगतान सहित, पटवारियों को जज प्रोटकशन एक्ट के दायरे में लाने की मांग पर हड़ताल शुरू कर दी है, पटवारियों के हड़ताल पर चले जाने से मोहन सरकार के कई महत्वपूर्ण योजनायें प्रभावित होंगी जिसमे ज्यादातर योजनायें फील्ड से सबंधित हैँ, सीमांकन,बंटवारा,नक्शा तरमीम, CM हेल्पलाइन,जाति निवास एवं आय प्रमाणपत्र के निर्माण सीधे तौर पर प्रभावित होंगे।उमरिया जिले में 170 हल्का पटवारी हैँ, और सभी के हड़ताल पर चले जाने से जिले का विकास प्रभावित होगा।

शुक्रवार से शुरू होगा मुख्यमंत्री जन विश्वाश अभियान
इधर गुरुवार से प्रदेश के पटवारी काम बंद कर हड़ताल पर चले गए हैँ वहीं शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा जनता से प्रशासन और शासन का सीधे जुड़ाव और संवाद कराने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत की जाएगी, अभियान में जन चौपाल लगाकर अधिकारी सबंधित क्षेत्र की CM हेल्पलाइन जनसुनवाई में लंबित शिकायतों का मौके पर ही निराकरण करेंगे, पटवारीयों के हड़ताल पर चले जाने से अभियान की गति पर सीधा असर पड़ेगा।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने