चोरी एवं लूट के दो आरोपी गिरफ्ताऱ,अन्य चोरियों में शामिल होने की संभावना,पूछताछ जारी।
Two accused arrested for theft and robbery; suspected involvement in other thefts; interrogation underway.
See video:-
उमरिया। कोतवाली थाना पुलिस ने चोरी एवं लूट की वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्ताऱ करने में सफलता हासिल की है, ग्राम बिजौरा निवासी रावेंद्र सिंह की शिकायत पर कोतवाली थाना में अपराध क्र. 404/26 धारा 304(2),बीएनएस अपराध दर्ज कर मामले की जाँच शुरू की जिसके बाद गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए साथ ही पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के लोगो से उक्त हुलिया के अज्ञात आरोपी के बारे में पता तलाश की गई संदेह के आधार पर एक महिला, एक पुरुष को पड़कर पूछताछ कार्यवाही के दौरान प्राप्त भौतिक एवं तकनीकि साक्ष्यों का विश्लेषण करने उपरान्त एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रकरण मे आरोपीगण की पहचान हो सकी पहचान किए गए आरोपी को त्वरित कार्यवाही कर हिरासत मे लेकर बारीकी से पूछताछ की गई , जिनके द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया साथ ही थाना इंदवार अन्तर्गत अन्य स्थानों पर चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया । आरोपियों के निशादेही पर घटित घटनाओं मे चोरी गया मशरूका सोने , चांदी के जेवरात व एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल कुल कीमती लगभग 1,44,000/- रुपये जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
पकड़े गए आरोपियों में ललन सिंह गौंड पिता शंभू उम्र 30 निवासी बड़वाही थाना मानपुर जिला उमरिया एवं निशा रजक पति संजीव कुमार कतलाम उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बालोद थाना पुरू जिला बालोद छत्तीसगढ़ हाल ग्राम बड़वाही थाना मानपुर जिला उमरिया है।
(ब्यूरो रिपोर्ट )

एक टिप्पणी भेजें