Top News

जिले में संकट में डेढ़ लाख किसान,क़ृषि विस्तार अधिकारियों की हड़ताल से ठप्प हुई सरकारी योजनायें।

जिले में संकट में डेढ़ लाख किसान,क़ृषि विस्तार अधिकारियों की हड़ताल से ठप्प हुई सरकारी योजनायें।


1.5 lakh farmers in the district face a crisis; Government schemes stalled due to the strike by agricultural extension officers.

See video :

उमरिया में क़ृषि विस्तार अधिकारियों की हड़ताल से संकट में अन्नदाता,खाद वितरण से लेकर कीट प्रकोप निदान बीज वितरण ठप्प, ई अटेंडेंस प्रणाली का SADO कर रहे विरोध।

उमरिया में क़ृषि विभाग से किसानों को मिलने वाली योजनाओं का लाभ बंद है जिसकी मुख्य वजह विभाग के मैदानी अमले क़ृषि विस्तार अधिकारियों का काम बंद कर मुख्यालय में हड़ताल पर बैठ जाना है जिले भर के 28 क़ृषि विस्तार अधिकारी 17 अगस्त से हड़ताल पर चले गए हैँ,जिससे खरीफ के सीजन में किसानों को मिलने वाली खाद वितरण व्यवस्था,फसलो में लगने वाली कीट का उपचार प्रबंधन, कूटकी और रामतिल के बीज वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और जिले भर के रजिस्टर्ड डेढ़ लाख किसान इस हड़ताल से सीधे प्रभावित हैँ और शासन की क़ृषि हितैषी योजनाओं से वंचित हो गए हैँ, बता दें राज्य सरकार ने क़ृषि विभाग के मैदानी अमले के लिए ई अटेंडेंस प्रणाली लागु की है जिसका क़ृषि विस्तार अधिकारी विरोध कर रहे हैँ उनका कहना है की फील्ड में उनका कोई मुख्यालय नहीं है रोजाना आठ से दस गांव कवर करने होते हैँ किसानों की समस्याएँ कभी भी आती हैँ ऐसे में ई अटेंडेंस प्रणाली उनके लिए उपयोगी नहीं है बल्कि उनके काम और समय दोनों का नुकसान होगा।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने