Top News

बारात से भरी पिकअप पलटी,आधा दर्जन बाराती घायल।


उमरिया में बारातियों से भरी पिकअप पलटी,आधा दर्जन सवार बाराती घायल,ग्राम बरौदा से वापस डिंडोरी जिले के ग्राम पिपरिया जा रही थी बारात,घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। 


उमरिया कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम निगहरी के करींब शहपुरा मार्ग पर बारात से भरी पिकअप पलट गई है घटना सोमवार की अलसुबह की है जानकारी के बाद 108 एम्बुलेंस मौके पर पंहुची और आधा दर्जन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है बता दें उमरिया जिले के ग्राम बरौदा से बारात विवाह उपरांत वापस डिंडोरी जिले के ग्राम पिपरिया जा रही थी जहां निगहरी के समीप पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई घटना की जानकारी के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पंहुची है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है,इस हादसे में काशीराम पिता गन्धा लाल उम्र 45,राजेश पिता बल्ला झरिया उम्र 50,संतोष पिता देवलाल झरिया उम्र 30,शिव कुमार पिता झल्लू साहू उम्र 17 वर्ष सहित अन्य हुए है।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने