Top News

जनपद पंचायत सदस्य के लिए 87 नाम निर्देशन पत्र दाखिल

  


उमरिया - राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने पंचायती राज्य संस्थाओं के लिए विधिवत अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही सक्षम अधिकारियों रिटर्निंग आफीसर तथा सहायक रिटर्निंग आफीसर व्दारा नाम निर्देशन पत्र लेना प्रारंभ कर दिया गया है। छठवेें दिन जनपद पंचायत सदस्य के लिए 87 नाम निर्देशन पत्र दाखिल हुए जिसमें करकेली जनपद से 15 महिला एवं 20 पुरूष, मानपुर जनपद से 25 पुरूष एवं 15 महिला तथा पाली जनपद से 6 पुरूष एवं 6 महिलाओं  ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने