Top News

घर मे फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या।

उमरिया जिले के मानपुर थाना अन्तगर्त ग्राम गोवर्दे निवासी महिला में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या,मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस। 


उमरिया।जिले के मानपुर थाना अन्तर्गत ग्राम गोवर्दे में एक महिला में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है गांव के ही कोलान मोहल्ला निवासी नान बाई पनिका ने अपने घर मे ही मंगलवार को यह आत्मघाती कदम उठाया है घटना की जानकारी के बाद मामले की जानकारी मानपुर थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पंहुची और घटना के संबंध में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

मानसिक रूप से थी बीमार।

परिजनों के मुताबिक मृतिका नान बाई बीते कई दिनों से मानसिक रूप से बीमार थी और स्थानीय स्तर पर उसका उपचार भी कराया जा रहा था हालांकि पुलिस हर संभावनाओं पर जांच कर रही है जिसकी पुष्टि जांच उपरांत ही पता चल पाएगी,

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने