जोहिला पुल के समीप बड़ा सड़क हादसा,पिकअप से टकराई तेज रफ़्तार बस।
Major road accident near Johila Bridge Speeding bus collides with a pickup truck.
उमरिया। जिला मुख्यालय से शहडोल की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में शुक्रवार को दोपहर बाद बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जोहिला पुल के समीप पाली से नौरोजाबाद जा रहा पिकअप वाहन सामने से आ रहे तेज गति से सवारी बस से टकरा गया, इस दुर्घटना में पिकअप वाहन चालक समेत तीन लोग घायल हुए हैँ जिन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा है,टक्कर इतनी तेज थी की पिकअप वाहन का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, वहीं पाली थाने की पुलिस इस पुरे मामले की जाँच में जुट गई है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें