Top News

अवैध उत्खनन करते पुलिस ने किया ट्रेक्टर जब्त,की गई कार्यवाही।


उमरिया।पुलिस अधीक्षक जिला प्रमोद सिन्हा द्वारा अवैध खनिज के उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है उक्त निर्देश के पालन में आज दिनाँक को को चौकी अमरपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर कि एक ट्रेक्टर ट्राली मे ग्राम सुखदास मे सिद्ध घाट से अवैध रेत उत्खनन कर रेत भर रहे हैं । प्राप्त सूचना पर त्वरित रेड कार्यवाही करते हुये ट्रेक्टर चालक/मालिक अभय राज गौतम पिता श्री कामता प्रसाद गौतम उम्र 25 साल निवासी हीरापुर बरही द्वारा अवैध रेत उत्खनन करते पाए जाने पर रेत से भरी ट्रेक्टर ट्राली कीमती करीवन 8,03000/- रुपये का जप्त की जाकर आरोपी अभय राज गौतम के विरूद्ध चौकी अमरपुर अपराध क्रमाँक 089/22 धारा 379 भा.द.सं. 4/21 खान खनिज अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया,सम्पूर्ण कार्यवाही में उनि अमित कुमार पटेल, ASI सोहन सिंह, ASI कोमल दीवान, आर.248 अभय काछी की सराहनीय भूमिका रही ।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने