Top News

चालक की लापरवाही से बस पलटी,दर्जन भर सवार घायल,जिला चिकित्सालय शहडोल में कराए गए भर्ती।


उमरिया में 30 से 35 बारातियों से भरी बस हुई दुर्घटना का शिकार,बस के पलटने से दर्जनों लोग हुए घायल घायलों को जिला चिकित्सालय शहडोल किया गया रेफर,पाली थानांतर्गत ग्राम चौरी में हुई घटना,बस ड्राइवर की लापरवाही से तेज और अनियंत्रित होकर बस पलटी।


उमरिया जिले पाली थाना अंतर्गत चौरी ग्राम में एक चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर पलट गई है बस में 30 से 35 लोग सवार थे जिसमें दर्जन भर लोग घायल हुए हैं घायलों को 100 डायल एवं 108 एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी जिला अस्पताल शहडोल में इलाज हेतु भेजा गया है घटना गुरुवार को दोपहर बाद तकरीबन 3 से चार बजे के बीच की है चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है वहीं पाली थाना की पुलिस मौके पर पंहुची है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने