Top News

पेड़ पर चढ़े युवक की करेंट लगने से मौत


उमरिया।जिले के पाली थाना अंतर्गत ग्राम घुनघुटी के नायक टोला निवासी कन्ना पिता स्व नेवला नायक उम्र लगभग 55 वर्ष की करेंट लगने से मौत हो गई है।बताया जाता है कि युवक घर के करींब किसी पेड़ पर चढ़कर पेड़ काट रहा था,उसी दौरान पेड़ के ऊपर से निकली मेन लाइन बिजली की चपेट में आ गया,जिसके बाद युवक पेड़ से गिरा और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई,गुरुवार की सुबह हुई इस घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है,और ज़रूरी कार्यवाही कर शव को कब्जे में ली है।इस घटना के बाद से ही गांव में मातम पसरा है,वही परिवारजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

(ब्यूरो रिपोर्ट)



     

Post a Comment

और नया पुराने