Top News

₹22 करोड़ की लागत से बन रहे जिला चिकित्सालय भवन का संभागायुक्त ने किया निरीक्षण,अगस्त में होगा लोकार्पण

₹22 करोड़ की लागत से बन रहे जिला चिकित्सालय भवन का संभागायुक्त ने किया निरीक्षण,अगस्त में होगा लोकार्पण।चिकित्सकों की कमी ने भवन की उपयोगिता पर खड़े किये सवाल।


Divisional Commissioner inspects the district hospital building being constructed at a cost of ₹22 crore; inauguration scheduled for August. Shortage of doctors raises questions about the building's utility.

See video:-



उमरिया।जिला चिकित्सालय के नव निर्माणाधीन भवन का अगस्त माह में लोकार्पण किया जाएगा,शुक्रवार को संभागायुक्त श्री मति सुरभि गुप्ता ने निर्माणाधीन भवन की प्रगति की निरीक्षण किया और निर्माण सबँधी कार्यों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए,बता दे 22 करोड़ रूपये की लागत से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा पर जिला अस्पताल उमारिया का 100 बेड के अतिरिक्त विस्तार का काम शुरू किया गया था जो अब पूर्ण होने की स्थित में है।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस चिकित्सालय भवन
जिला चिकित्सालय उमारिया का नव निर्मित 100 सीटर भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा भवन में तीन आपरेशन थिएटर के अलवा मेटरनिटी, चाइल्ड यूनिट जैसी आवश्यक सुविधाएँ मिलेगी।

भवन तैयार चिकित्सकों की चिंता
जिला चिकित्सालय उमारिया का 100 बेड वाला अतिरिक्त भवन तैयार हो जाने से जिला अस्पताल उमरिया की क्षमता 200 बेड की हो जाएगी लेकिन चिंता इस बात की है जब 100 बेड वाले वर्तमान अस्पताल में आवश्यक चिकित्सक, विशेषज्ञ एवं नर्सिंग स्टॉफ नहीं है तो दो सौ बेड वाला अस्पताल बन भी जाएगा तो जनता को kya अतिरिक्त सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने