Top News

ईमेल, व्हाट्सअप एवं अन्य माध्यम से प्राप्त पत्रों में दिए गए निर्देशों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु अधिकारियों कर्मचारियों की लगाई गई ड्युटी

 

उमरिया - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतो के आम निर्वाचन 2022 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी किए जाने के फल स्वरूप पंचायत निर्वाचन  की प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु कार्यालय में ई मेल , व्हाटसप एवं अन्य माध्यम से प्राप्त पत्रो मे दिए गए निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही हेतु अधिकारियों , कर्मचारियो की ड्युटी जनपद पंचायत करकेली के निर्वाचन शाखा में लगाई गई है। 

उन्होंने बताया कि जिन अधिकारियों कर्मचारियों की ड्युटी लागई गई है उनमें राम लखन साकेत पंचायत समन्वयक अधिकारी जनपद पंचायत करकेली, राम किशोर साकेत पंचायत समन्वयक अधिकारी जनपद पंचायत करकेली, विनोद सिंह पंचायत सचिव जनपद पंचायत करकेली, कम्प्यूटर आपरेट मनोज गुप्ता जनपद पंचायत करकेली शामिल है। 

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने