Top News

भाभी की आत्महत्या के केस में उलझे देवर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।



उमरिया।जिले के मानपुर थाना अंतर्गत ग्राम गोवर्दे में रविवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है बता दें मृतक सोनू गुप्ता ने यह आत्मघाती कदम उठाया है घटना की जानकारी के बाद मानपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पंहुची है और कारणों की विवेचना शुरू कर दी गई है,बताया जा रहा है कि मृतक सोनू की नवविवाहिता भाभी ने ठीक छह माह पूर्व बीते साल की 31 दिसंबर को आत्महत्या से ही मौत हुई थी,जिस पर पुलिस ने मृतक सोनू के पूरे परिवार के ऊपर प्रताड़ना का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था,



बीते कुछ दिनों पूर्व सोनू को जमानत पर रिहा किया गया था लेकिन पूरे परिवार के जेल चले जाने से सोनू अवसाद में था और उसने आत्महत्या कर ली,बहरहाल पुलिस इस पूरे मामले की बारीकी से तफसीस में कर रही है।

(मानपुर से राजर्षि मिश्रा की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने