Top News

सभी विभाग संचालित निर्माण कार्यो में निर्माण कार्य संबंधित जानकारी के बोर्ड कार्य स्थल पर लगवाएं - कलेक्टर

उमरिया - कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने समय सीमा की बैठक में सभी निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जहां भी उनके विभाग द्वारा निर्माण कार्य किए जा रहे हो, या हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया हो , योजना का नाम , कार्य का नाम, कार्य की अवधि, निर्माण एजेंसी आदि की जानकारी अनिवार्य रूप से लगवाऐं।  आपने जन जातीय कार्य विभाग द्वारा स्वीकृत कार्यो में कार्य से संबंधित बोर्ड अनिवार्य रूप से लगवाकर कार्यो की मॉनीटरिंग करनें के निर्देश दिए है। बैठक में अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इला तिवारी सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

(अन्जनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने