Top News

जिला प्रशासन उमरिया के सहयोग से पाली ब्लॉक में हुई वनवासी लीला की प्रस्तुति

 

उमरिया  - मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा  तैयार रामकथा साहित्य में वर्णित वनवासी चरितों पर आधारित दो दिवसीय वनवासी लीलाओं का मंचन बिरसिंहपुर पाली के सामुदायिक भवन स्कूल परिसर बीओ कार्यालय में संपन्न हुआ । कार्यक्रम के दूसरे दिन सामुदायिक भवन, स्कूल ग्राउंड बीईओ ऑफिस, पाली जिला उमरिया में दुर्गेश सोनी- बरही द्वारा वनवासी लीला नाट्य निषादराज गुह्य की प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति का आलेखयोगेश त्रिपाठी एवं संगीत संयोजन श्री मिलिन्द त्रिवेदी द्वारा किया गया है। 

वनवासी लीला नाट्य निषादराज गुह्य की प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति की शुरूआत में बताया कि भगवान राम ने वन यात्रा में निषादराज से भेंट की। भगवान राम से निषाद अपने राज्य जाने के लिए कहते हैं लेकिन भगवान राम वनवास में 14 वर्ष बिताने की बात कहकर राज्य जाने से मना कर देते हैं। आगे के दृश्य गंगा तट पर भगवान राम केवट से गंगा पार पहुंचाने का आग्रह करते हैं लेकिन केवट बिना पांव पखारे उन्हें नाव पर बैठाने से इंकार कर देता है। केवट की प्रेम वाणी सुन, आज्ञा पाकर गंगाजल से केवट पांव पखारते हैं। नदी पार उतारने पर केवट राम से उतराई लेने से इंकार कर देते हैं। कहते हैं कि हे प्रभु हम एक जात के हैं मैं गंगा पार कराता हूं और आप भवसागर से पार कराते हैं इसलिए उतरवाई नहीं लूंगा। लीला के अगले दृश्यों में भगवान राम चित्रकूट होते हुए पंचवटी पहुंचते हैं। सूत्रधार के माध्यम से कथा आगे बढ़ती है। रावण वध के बाद श्री राम अयोध्या लौटते हैं और उनका राज्याभिषेक होता है। लीला नाट्य में श्री राम और वनवासियों के परस्पर सम्बन्ध को उजागर किया गया।

(अन्जनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने